संस्कार भारती ने मनाया भू- अलंकरण दिवस.....
लोगों को माटी से जुड़ी संस्कृति के प्रति जागरूक किया
देवास। संस्कार भारती द्वारा भू- अलंकरण दिवस के अवसर पर रंगोली बनाई गई और लोगों को माटी से जुड़ी संस्कृति के प्रति जागरूक किया गया। मालवा प्रांत रंगोली विधा उप प्रमुख कविता सिसोदिया व उनकी सहयोगी वंशिका रघुवंशी ने केंद्र द्वारा निर्देशित प्रारूप पर आसाम की प्रसिद्ध हस्तशिल्प बांस कला को निरूपित प्रकृति के रंग भरे आनंद को दर्शाती आकर्षक रंगोली का निर्माण किया।
इस अवसर पर देवास इकाई अध्यक्ष मनोरमा सोलंकी ने कहा कि माता भूमि पुत्रोंहम पृथ्वीव्या के वैदिक सूत्र को आत्मसात करने की आज परम आवश्यकता है। राज्य आनंदम विभाग से प्रोफेसर डॉ समीरा नईम ने पौधा, पॉलिथीन के त्रिस्तरीय मॉडल पर प्रकृति संरक्षण के महत्व को बताया तथा प्रकृति के रंगों मैं बिखरे आनंद के स्वरूप को मन में बसाने की खुशी पर बल दिया। भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव खण्डेलवाल ने प्रकृति के वसुंधरा दिवस पर आयोजित भू-अलंकरण के लिए सभी कला साधकों को शुभकामनाएं दी।
Comments