ओम प्रकाश केशवरे भारत तिब्बत समन्वय संघ के जिला संयोजक नियुक्त

ओम प्रकाश केशवरे भारत तिब्बत समन्वय संघ के जिला संयोजक नियुक्त
देवास। भारतीय तिब्बत समन्वय संघ के धर्म व संस्कृति पुनरुत्थान प्रभात में सक्षम प्राधिकारियों की स्वीकृति के उपरांत नई नियुक्ति की गई है। प्रांत संयोजक केसर सिंह पटेल, जिलाध्यक्ष आनन्दसिंह ठाकुर, जिला महामंत्री जगदीश सेन की सहमति पर प्रखर राष्ट्रवादी, ऊर्जावान गौ सेवा में समर्पित कर्तव्यनिष्ठ ओम प्रकाश जी केशवरे को धर्म व संस्कृति पुनरुत्थान प्रभात का जिला संयोजक के पद पर नियुक्त किया है। श्री केशवरे को भारत तिब्बत समन्वय संघ के धर्म व संस्कृति पुनरुत्थान प्रभात का देवास जिला संयोजक के पद पर नियुक्त होने पर धर्म संस्कृति पुनरुत्थान प्रभात प्रांत संयोजक केसर सिंह पटेल, प्रांत मंत्री मनोज जोशी, प्रांत महामंत्री निर्माण सोलंकी, कोषाध्यक्ष विनौद जैन, जिला उपाध्यक्ष भूपेन्द्रसिंह ठाकुर, युवा शाखा प्रमुख पवन विजयवर्गीय, नगर अध्यक्ष धर्मेन्द्रसिंह चावड़ा, नगर मंत्री राजेश अहिरवार, आईटी सेल प्रमुख शैलेष महाजन सहित, समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा बधाई दी है।

Comments