सेवानिवृत्त शिक्षिका शशिकला व्यास का हुआ निधन

देवास। गोविंद व्यास जी की धर्मपत्नी, स्व.  मनीष व्यास (प्रेस फोटोग्राफर) की माता जी, भाजपा जिला मंत्री विनीता व्यास जी की सासू मां, मयूर व्यास की ताईजी, सेवानिवृत्त शिक्षिका शशिकला व्यास का गुरुवार रात निधन हो गया। अंतिम यात्रा शुक्रवार सुबह भगतसिंह मार्ग स्थित निज निवास से निकली। मुक्तिधाम पर मुखाग्नि उनके पौत्र सौम्य व्यास ने दी। उठवाना रविवार शाम 5 बजे स्टेशन रोड़ स्थित गीता भवन में रखा गया है।बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, समाजजनों व पत्रकारों में तरुण मेहता, अमित बागलीकर, जितेंद्र शर्मा, आदर्श ठाकुर, धर्मेंद्र पिपलोदिया, रघुनंदन समाधिया, सत्येंद्र सिंह राठौर, अमित व्यास, विनोद जैन, आनंद सिंह आदि ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

Comments