देवास के विकास का एक नया इतिहास लिखेंगे, हमें आज का नहीं आगे का देवास बनाना है
मुख्यमंत्री के पास विजन नहीं टेलीविजन है, देवास हमेशा मेरे दिल के करीब रहा है : कमलनाथ
देवास। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ मंगलवार को देवास आए जहां उन्होनें शहर की एक निजी होटल में शहर के प्रबुद्धजनों के साथ एक बैठक ली थी। उक्त कार्यक्रम शहर कांग्रेस के द्वारा किया गया था। यहां पर मेरा शहर मेरा दृष्टिकोण कार्यक्रम के दौरान प्रबुद्धजनों ने अपने-अपने मन की बात कमलनाथ के सामने कही और शहर के विकास को लेकर समस्या और उनके मुद्दे जाने। जिसके बाद कमलनाथ ने शहर और प्रदेश को लेकर अपना विजन भी सामने रखा था। चर्चा के दौरान उन्होनें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को घेरते हुए कहा कि उनके पास विजन नहीं टेलीविजन है। इसके साथ ही शहर में बंद पड़े उद्योगों को स्थापित कर युवाओं को रोजगार देने की बात भी कही थी। प्रबुद्धजनों से मुलाकात के बाद उन्होनें प्रेस वार्ता के दौरान भी अपनी बात रखी, उन्होनें भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि हर जगह भ्रष्टाचार का बोल बाला है। उन्होंने कहा कि हम प्रदेश में एडवाइजरी काउंसिल बनाएंगे क्योंकि पार्षद का सीमित नजरिया होता है। हम हर नगर, शहर में बुद्धिजीवियों को कमेटी में रखेंगे। इससे वो तय करेंगे कि हमारा नगर-शहर कैसा हो।
कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती विनोदिनी व्यास के समर्थन में पूर्व मुख्यमंत्री मंगलवार को देवास आए जहां उन्होनें शहर की एक नीजि होटल में प्रबुद्धजनों के साथ मेरा शहर मेरा दृष्टिकोण पर चर्चा की। जिसमें वरिष्ठजनों से देवास के बारे में राय जानी थी। इसके बाद प्रेस वार्ता के दौरान उन्होनेें पत्रकारों के समक्ष भी अपने विजन रखे इसके साथ ही उन्होनें भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि हर जगह भ्रष्टाचार का बोल बाला है। उन्होंने कहा कि हम प्रदेश में एडवाइजरी काउंसिल बनाएंगे क्योंकि पार्षद का सीमित नजरिया होता है। हम हर नगर, शहर में बुद्धिजीवियों को कमेटी में रखेंगे। इससे वो तय करेंगे कि हमारा नगर-शहर कैसा हो। इसके बाद वे जवाहर चौक स्थित सभा स्थल पर गए जहां बारिश के बीच उन्होनें आम सभा को संबोधित किया।
विकास का एक नया इतिहास लिखेंगे
कांग्रेस की महापौर प्रत्याशी श्रीमती विनोदनी रमेश व्यास के समर्थन में मंगलवार को प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ ने जवाहर चौक में एक आमसभा को संबोधित करते हुए कहा कि 15 महीने में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बन जाएगी तब मैं और विनोदनी व्यास मिलकर देवास के विकास का एक नया इतिहास लिखेंगे। इसी के साथ उन्होनें कहा कि देवास हमेशा मेरे दिल के बहुत करीब रहा है जब मैं केंद्र में शहरी विकास मंत्री था तब सज्जन सिंह वर्मा और मनोज राजानी मुझ पर दबाव डालकर देवास के विकास के लिए योजनाएं ले जाते जाते थे। शिवराज सिंह चौहान कितना भी झूठ बोले ले लेकिन देवास ग्वालियर फोर लेन की स्वीकृति ओर काम की शुरुआत मेरे समय हुई। जब देवास के बारे में पता चलता है कि यहां का औद्योगिकरण चौपट हो चुका है तब दुख होता है। हमें आज का देवास नहीं आगे का देवास बनाना है उसके लिए विजन चाहिए उस पर सोचना है। यह चुनाव विनोदनी व्यास का फैसला नहीं करेगा देवास के विकास का फैसला करेगा। शिवराज सिंह आएंगे और झूठ बोलेंगे उन्होंने अपने झूठ से आपको 18 साल से फंसा रखा है। शिवराज सिंह से मैं पूछना चाहता हूं कि उन्होंने प्रदेश को क्या दिया शिवराज सिंह आपने बेरोजगारी दी है घर-घर दारु दी है। 11 तारीख के बाद ना तो झंडे रहेंगे ना पोस्टर रहेंगे तब आप को सोचना है विकास करना है तो बटन देवास के भविष्य का दबाना है। इसी के साथ पूर्व मंत्री विधायक सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि मैं जो भी काम कराता हूं उसका श्रेय देवास की विधायक लेती है मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि वे बताएं कि उन्होंने कितने काम किए हैं। मेरी लाई हुई योजनाओं को सिर्फ उन्होंने बदला है।
कांग्रेस की सरकार बनने का किया दावा
देवास के विकास में पिछडऩे के कारणों को गिनाते हुए आमसभा में लोगों से अपील की कि यदि कांग्रेस जीतकर आती है तो हम मिलकर विकास की गति को आगे बढाएंगे। उन्होंने दावा किया कि 2023 में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बन रही है। उनका कहना था कि कृषि क्षेत्र को मजबूती प्रदान करनी होगी। गांव के किसान की जेब में जब पैसा होगा तभी वह शहर में खरीदी के लिए आएगा। मेरा विजन दो-पांच नहीं बल्कि 10 साल बाद नगर-शहर कैसे हो यह विजन है। हम अपने बच्चों को क्या सौंप सकते हैं, जिससे उनके हाथ मजबूत हो।
Comments