शहर में जलजमाव की स्थिति ना बने, आयुक्त ने दिए निर्देश....
शहर में जलजमाव की स्थिति ना बने, आयुक्त ने दिए निर्देश
देवास। आज हुई तेज बारिश से जलजमाव की स्थिति निर्मित ना हो इसके लिए निगम आयुक्त विशाल सिंह चौहान ने निरीक्षण करते हुए निर्देश दिए। इसके साथ ही वे मक्सी रोड़ पर चल रहे रोड़ निर्माण कार्य को भी देखने पहुंचे थे। वहीं बायपास मार्ग पर पहुंचकर वहां भी स्थिति का जायजा लिया था। उन्होनें रोड़ निर्माण कार्य के दोनों बड़े नालों को देखा और यहां पर जलजमाव की स्थिति ना बने इसके लिए निर्माण कार्य कर रही कंपनी के इंजीनियर एवं निगम सहायक यंत्री सौरभ त्रिपाठी को विशेष निर्देश भी दिए।
Comments