कुशवाह समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह संपन्न
भगवान लवकुश का पूजन कर किया प्रतिभा सम्मान
देवास। शहर के स्टेशन रोड़ स्थित गीता भवन में कुशवाह समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह संपन्न हुआ। कार्यक्रम में कक्षा 10 वीं व 12 वीं के छात्रों का सर्वोच्च अंक हांसिल करने पर उनका सम्मान किया गया। इसके साथ ही समाज के नवनिर्वाचित जनपद सदस्यों का स्वागत किया गया।
कुशवाह समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह गीता भवन में आयोजित किया गया था। जिसमें मुख्य अतिथि महेन्द्रसिंह हार्डिया पूर्व मंत्री एवं वर्तमान विधायक, महापौर गीता दुर्गेश अग्रवाल, ठा. छतरसिंह कुशवाह, ठा. धरमसिंह कुशवाह कुंभ पत्रिका के संपादक, बाबूसिंह कुशवाह थे। सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा भगवान लवकुश का पूजन कर गणेश वंदना के साथ कार्यक्रम का प्रारंभ हुआ।
समिति अध्यक्ष एवं सदस्यों द्वारा अतिथियों का स्वागत दुपट्टा, पुष्पमाला एवं भगवान लवकुश का चित्र भेंट कर किया गया। कक्षा 10 वीं एवं 12 में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले बच्चों को दुपट्टा पहनाकर शील्ड प्रदान की गई। नवनिर्वाचित जनपद सदस्य पूजा शत्रुद्यन सिंह कुशवाह, रीना जितेन्द्रसिंह कुशवाह पार्षद पीपलरावां, सोनकच्छ सरपंच बहादुरसिंह कुशवाह लोंदिया जागीर, समाजसेवी कन्हैयालाल कुशवाह, ठा. छतरसिंह कुशवाह, ठा. धरमसिंह कुशवाह, ठा बनेसिंह कुशवाह, ठा. गोविंदसिंह कुशवाह, ठा. बाबूसिंह कुशवाह, ठा. नाहरसिंह का स्वागत समाज द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में समिति के उपाध्यक्ष डॉ. देपालसिंह कुशवाह, बिहारीलाल कुशवाह, बीएल कुशवाह बीएसएनएल, संयुक्त सचिव ठा. चंदरसिंह कुशवाह, कार्यालय मंत्री ठा. मानसिंह कुशवाह, ठा. प्रहलादसिंह कुशवाह, संगठन मंत्री तथा कोषाध्यक्ष ठा. फूलनसिंह कुशवाह, महेन्द्रसिंह, ठा. रामप्रसादसिंह कुशवाह, ठा. नरेन्द्रसिंह कुशवाह, कु. विजेन्द्रसिंह कुशवाह, कु. मुकेश सिंह कुशवाह, कु. प्रवीणसिंह कुशवाह, ठा. अमरसिंह कुशवाह, कु. जितेन्द्रसिंह कुशवाह, शिक्षक ठा. जगदीशसिंह, कु. कपिलसिंह कुशवाह, महिला अध्यक्ष रेखा कुशवाह, सीमा कुशवाह, उषा कुुशवाह, विद्यादेवी, अरूणा कुुशवाह, किरण कुुशवाह, सुनीता कुशवाह आदि का विशेष सहयोग रहा। संचालन रामनिवास कुशवाह ने किया तथा आभार चंदरसिंह कुशवाह ने माना।
Comments