पंडित आदित्य दुबे जिलाध्यक्ष व पंडित विमल शर्मा नगर अध्यक्ष मनोनीत......

पंडित आदित्य दुबे जिलाध्यक्ष व पंडित विमल शर्मा नगर अध्यक्ष मनोनीत



देवास। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासंघ जिला देवास के अध्यक्ष पंडित दिनेश मिश्रा ने ब्राह्मण समाज के महत्वपूर्ण पद पर पंडित आदित्य दुबे को अखिल भारतीय ब्राह्मण युवा संघ का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया एवं पंडित विमल शर्मा को नगर अध्यक्ष मनोनीत किया। जिले के ब्राह्मण युवाओं को संगठन से जोडक़र संगठन को सामाजिक हित में कार्य करने के लिए मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से यह मनोनयन किया गया है। इनके मनोनयन पर सर्व ब्राह्मण समाज के समस्त पदाधिकारियों, वरिष्ठजन, युवा एवं महिला संघ ने हर्ष व्यक्त करते हुए इनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी है।


Comments