200 से अधिक ब्राह्मण परिवार ने कराया अपने स्वास्थ्य का नि: शुल्क परीक्षण उपचार
गौतम आश्रम में सम्पन्न हुआ निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर
देवास। गुर्जर गौड़ ब्राह्मण नगर सभा एवं महर्षि गौतम सेवा ट्रस्ट द्वारा रविवार को गौतम आश्रम में सर्व ब्राह्मण समाज के लिए आयोजित नि: शुल्क स्वास्थ्य शिविर में शहर के 200 से अधिक ब्राह्मण परिवार के लोगो ने अपने स्वास्थ्य का परीक्षण करवाया, खून की जांच तथा निःशुल्क दवाई का लाभ प्राप्त किया। मीडिया प्रभारी चेतन उपाध्याय ने बताया कि परीक्षण करने वाले विशेषज्ञों में प्रमुख रूप से देवास प्रसिद्ध ह्रदय रोग विशेषज्ञ डॉ. सुनील शर्मा ने सो से अधिक शुगर के मरीज ह्रदय रोगी का परीक्षण कर उपचार के साथ मार्ग दर्शन किया , हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ आर. के. शर्मा,ने लगातार 4 घंटे तक अनेक महिला पुरषों का परीक्षण किया तथा पत्रकारों को बताया कि देवास में सर्वाधिक लोग सर्वाइकल तथा स्लिप डिस्क की समस्या से ग्रसित है। नाड़ी वैद्य सुरेश व्यास ने नाड़ी परीक्षण कर व्याधि के बारे में बताया एवं आयुर्वेदिक उपचार का मार्ग दर्शन दिया। फिजिशियन एंड सर्जन डॉ एन पी दुबे, डा पीयूष आचार्य, डा आयुष आचार्य, डॉ. अभिषेक दुबे, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. सुनील दुबे, दंत रोग विशेषज्ञ डा अनिमेष शर्मा, डा शुभांगवी शर्मा, स्त्री रोग विशेषज्ञ डा स्वाति दुबे आदि ने संबंधित अनेक रोगियों का परीक्षण कर उनके उपचार के साथ उचित मार्गदशन किया।

थायोकेयर पैथालॉजी एवम बापना डायग्नोस्टिक सेंटर द्वारा नि: शुल्क रक्त की जांच की गई, तथा कमला मेडिकल एजेंसी ने नि: शुल्क दवाई वितरित की। अमलतास प्रबंधक सतीश उपाध्याय के संयोजन में हुए इस शिविर का शुभारंभ वरिष्ठ समाजसेवी बंशीलाल शर्मा, राष्ट्रीय पदाधिकारी एडवोकेट एमएम मोदी, अ.भा. सर्व ब्राह्मण अध्यक्ष दिनेश मिश्रा, पूर्व अध्यक्ष संजय शुक्ला, पार्षद दीपेश कानूनगो, पार्षद पप्पू जोशी के मुख्य आतिथ्य में शुभारंभ हुआ। अतिथियों का स्वागत तथा चिकित्सकों का सम्मान समाज के राष्ट्रीय जनगणना मंत्री नवीन दुबे, नगर सभा अध्यक्ष संतोष दुबे, ट्रस्ट अध्यक्ष एम एम दुबे, महिला अध्यक्ष सुधा त्रिवेदी युवक संघ अध्यक्ष प्रखर शर्मा आदि ने किया। इस अवसर पर नगर सभा के समस्त पदाधिकारी, सर्व ब्राह्मण समाज के पदाधिकारी सहित समाज के वरिष्ठ जन उपस्थित थे।
Comments