शीलनाथ धूनी पर कल अभिषेक के साथ प्रारंभ होगा अखण्ड रामायण पाठ

शीलनाथ धूनी पर कल अभिषेक के साथ प्रारंभ होगा अखण्ड रामायण पाठ

देवास। सद्गुरू योगेंद्र शीलनाथ धूनी संस्थान मल्हार पर गुरू महाराज जी का अभिषेक व अखण्ड रामायण पाठ का आयोजन किया जाएगा। सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी द्वारा होने वाले इस धार्मिक अनुष्ठान के अंतर्गत कल 30 अक्टूबर, रविवार को प्रात: 7 बजे गुरु महाराज का अभिषेक कर आकर्षक श्रृंगार किया जाएगा। तत्पश्चात प्रात: 9 बजे से अखण्ड रामायण का पाठ प्रारंभ होगा। जिसकी पूर्णाहुति 31 अक्टूबर को होगी। सांसद श्री सोलंकी ने समस्त श्रद्धालु भक्तों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

Comments