जोजनसिंह के हत्यारों को कड़ी सजा दिलवाएंगे : विश्वजीतसिंह चौहान
कार्यवाही होने के बाद किया जोजनसिंह का अंतिम संस्कार
देवास। दीपावली की रात्रि को ग्राम खटांबा के जोजन सिंह झाला की जैतपुरा स्थित इंडीयन पेट्रोल पंप के सामने जो दर्दनाक हत्या हुई है। उसको लेकर 25 अक्टूबर को 3 घंटे बीनपी थाने का घेराव किया। जिला प्रशासन द्वारा आश्वशन दिया गया कि आरोपियों के 3 मकान तत्काल तोड़ दिए जाएंगे और बाकी मकान 24 घंटे के अंदर तोड़ दिए जाएँगे, जब कार्यवाही नहीं हुई तब भोपाल बाईपास पर चक्काजाम किया। जोजनसिंह झाला और उसके परिवार को इंसाफ दिलाने के लिए जोजन के शव के साथ वही बैठकर चक्काजाम किया।
जिस पर जिला प्रशासन द्वारा तत्काल कार्रवाई की गई और दो मकान तोडऩे दिए गए। उसके बाद जोजन सिंह को ग्राम खटंबा में अंतिम विदाई देकर अंतिम संस्कार किया। उसके जितने भी हत्यारे हैं सभी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाएँगे। इसी के साथ उसके परिवार को सरकार प्रशासन द्वारा आर्थिक मदद मिले उसके लेकर भी लड़ाई लड़ेंगे।
Comments