स्वामी जी ने 18 वीं शताब्दी में ही जान लिया था कि 21 वी शताब्दी में भारत युवा देश होगा.....
शहर कांग्रेस युवा कांग्रेस सांस्कृतिक प्रकोष्ठ ने मनाई स्वामी विवेकानंद जी की जयंती
देवास। स्वामी विवेकानंद एक ऐसी शख्सियत हुई है जिन्होंने अध्यात्म के माध्यम से युवाओं को जीवन जीने का वह मंत्र दिया जिस पर चलकर युवा अपना जीवन सफल बना सकते हैं। 18 वीं शताब्दी में जन्मे देश के पहले संत जिन्होंने युवाओं का मार्गदर्शन करते हुए जान लिया था कि 21 वीं शताब्दी आते-आते भारत विश्व में युवा देश होगा और आज हम सबसे युवा देश के रूप में विश्व में स्थापित है, उक्त विचार शहर कांग्रेस एवं म.प्र युवा कांग्रेस सांस्कृतिक प्रकोष्ठ द्वारा स्वामी विवेकानंद जी की 160 वीं जयंती के अवसर पर सयाजी द्वार स्थित उनकी प्रतिमा पर संबोधित करते हुए शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी, म.प्र युवा कांग्रेस सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश चेयरमैन विश्वजीत सिंह चौहान, वरिष्ठ कांग्रेस नेता भगवान सिंह चावड़ा ने कहे।
इस अवसर पर युवा खिलाड़ी के रूप में शहर में अपनी विशिष्ट पहचान बनाने वाले खिलाडिय़ों सॉफ्टबॉल की नेशनल खिलाड़ी पूजा सिंह 200 मीटर दौड़ में रजत पदक विजेता, अंकित अमझरिया 400 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक विजेता, हर्षिता गौर साफ्ट बाल में कांस्य पदक विजेता, प्रियांशी चौधरी सॉफ्टबॉल में सिल्वर पदक विजेता का सम्मान अभिनंदन पत्र एवं पुष्प माला पहनाकर किया। कार्यक्रम का संचालन कांग्रेस प्रवक्ता सुधीर शर्मा ने किया एवं आभार संगठन मंत्री प्रतीक शास्त्री ने माना। इस अवसर पर कांग्रेस नेता पंडित जयप्रकाश शास्त्री, रमेश व्यास, नजर शेख, प्रहलाद मिस्त्री, चंद्रपाल सिंह सोलंकी, राहुल पवार, वसीम हुसैन, अनुपम टोप्पो, जहीर शेख, डॉक्टर मुन्ना सरकार, अनिल श्रीवास्तव, कल्याण सिंह पवार, प्रशांत सिंह ठाकुर, पंकज वर्मा, महेंद्र सिंह, ओम राठौर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित थे।
Comments