जवेरी श्रीराम मंदिर में उत्साह से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव.....

जवेरी श्रीराम मंदिर में उत्साह से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव



देवास। एमजी रोड स्थित जवेरी श्रीराम मंदिर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव व्यवस्थापक ट्रस्टी की उपस्थिति में भक्तों ने हर्षोल्लास से मनाया। मंदिर के पट दिनभर खुले रहे। इस उपलक्ष्य में मंदिर को आकर्षक फूलों व गुब्बारों से सजाया गया। भगवान श्रीकृष्ण का आकर्षक झूला सजाया गया। भक्तों ने श्रीकृष्ण श्रीरामलला के दर्शनलाभ के साथ मंदिर परिसर में स्थित पानी के फव्वारे, रांगोली व आकर्षक विद्युत सज्जा को खूब निहारा। रात्रि 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण का अभिषेक, पूजा कर आरती की गई। तत्पश्चात भक्तों ने श्रीकृष्ण जी के दर्शन कर झूला झूलाया। पूरा मंदिर परिसर नंद के आनंद भयो जय कन्हैयालाल की... से गुंजायमान हो उठा। तत्पश्चात भक्तों को पंचामृत, माखन-मिश्री और धनिया पंजीरी की प्रसादी बांटी गई।


Comments