महिला कर्मचारियो ने पिंक थीम पर मतदाता जागरूकता रैली निकाली ........
महिला कर्मचारियो ने पिंक थीम पर मतदाता जागरूकता रैली निकाली
देवास। विधानसभा निर्वाचन के अंतर्गत स्वीप गतिविधि में नगर निगम द्वारा मतदाताओं को शत प्रतिशत मतदान करने के लिए निरंतर नवाचार किए जा रहे हैं। जिसके अंतर्गत शुक्रवार को निगम पुरूष व महिला अधिकारियों व कर्मचारियों ने पिंक ड्रेस पहनकर रैली निगम कार्यालय से निकाली। आयुक्त रजनीश कसेरा ने हरी झण्डी दिखाकर रैली का शुभारंभ किया। रैली भगतसिंह मार्ग, तहसील चौराहा, एमजी रोड होते हुए समापन मल्हार स्मृति आडिटोरियम में हुआ।
रैली मे मतदाताओ को जागरूक किये जाने हेतु सारे काम छोड दो सबसे पहले बोट दो, आओ सब मिलकर गांए हम देने वोट जरूर जाएं, लोकतंत्र हो तभी महान सब करें जहां मतदान कर्तव्यों से कोई न रूठे किसी का वोट कभी न छूटे, सब से बढकर दाता है भारत के मतदाता है, आन बान और शान से सरकार बने मतदान से, के स्लोगनो के बेनर हाथ में लिए अधिकारियो व कर्मचारियों ने रैली में भाग लिया। इस अवसर पर निगम उपायुक्त वित्त पुनित शुक्ला, उपायुक्त देवबाला पिपलोनिया, लेखा अधिकारी दिलीप गर्ग, सहायक यंत्री इंदुप्रभा भारती, जगदीश वर्मा, दिनेश चौहान, कार्यालय अधिक्षक अशोक उपाध्याय, स्वास्थ्य अधिकारी जितेंद्र सिसोदिया, आदि सहित निगम अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
Comments