मां चामुंडा सेवा समिति पंडाल पर प्रतिदिन हो रहे महायज्ञ, अयोध्या के संतों ने की महाआरती........

मां चामुंडा सेवा समिति पंडाल पर प्रतिदिन हो रहे महायज्ञ, अयोध्या के संतों ने की महाआरती

देवास। सर्व शक्ति मां तुलजा, भवानी मां चामुंडा की टेकरी पर लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए आ रहे हैं। समिति के रामेश्वर जलोदिया ने बताया कि मां चामुंडा सेवा समिति के 24 घंटे चलाए जा रहे सेवा पंडाल में अब तक 3 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने हलवा,पूड़ी खिचड़ी, चाय का नि:शुल्क महाप्रसाद ग्रहण किया। प्रतिदिन समिति के पंडाल में हो रहे महायज्ञ में शुक्रवार को अयोध्या हनुमानगढ़ी के संतों ने शामिल होकर महाआरती की।


 प्रतिदिन कन्या पूजन के साथ 24 घंटे नि:शुल्क महाप्रसाद का वितरण किया जा रहा है। समिति के समस्त पदाधिकारी, समाजसेवी भक्तगण प्रतिदिन महायज्ञ में आहुतियां देकर पुण्य लाभ ले रहे हैं। संत मोनी बाबा, शिव मंदिर समिति के राजेंद्र पंडित, गजानंद मंदिर पुजारी,जवेरी श्री राम मंदिर पुजारी, हरदम लाल मंदिर बजरंगदास नागर, खेड़ापति मारुति मंदिर पुजारी, भेरूगढ़ मंदिर के पुजारी, मनकेश्वर मंदिर के पुजारी, चरण दास मंदिर के पुजारी, सांवरिया मंदिर के पुजारी, कालिका मंदिर के पुजारी पवन पंडित, दिनेश पंडित, माली समाज राधा कृष्ण मंदिर के पुजारी का शाल श्रीफल मां की चुन्नी ओढ़ाकर पुष्पमालाओं से समाजसेवी


 राजनारायण सोनी, नरेंद्र मिश्रा, इंदर सिंह गौड़, राजेश गोस्वामी, उमेद सिंह राठौड़, सुशील शिंदे, बंटी शर्मा, जय गणेश, मूलचंद चौधरी, अनिल कुरावरे, दिनेश सांवलिया, शशिकांत गुप्ता, बीड़ी रावल, सत्यनारायण पांचाल, ठाकुर सिंह बालोदिया, मुरलीधर पांचाल, अनिलसिंह बैस, बीएनपी ब्रह्म बंधुत्व, रजक समाज, राधे महिला मंडल, मां चामुंडा सेवा समिति महिला मंडल, सिंधी महिला सेवा मंडल, दुर्गा व्यास, बरखा सोनी, मनोरमा सनोटिया, निर्मला निहारिया, मंजू जलोदिया, प्रेमलता चौहान, कला तंवर, संगीता जोशी, कविता यादव, कला अग्रवाल द्वारा आत्मीय अभिनंदन किया गया। समाजसेवी व मात्रशक्तियां निरंतर श्रद्धालुओं की सेवा में लगी। कार्यक्रम का संचालक रामेश्वर जलोदिया ने किया आभार विजय मालवीय, मधुसूदन शर्मा ने माना।


Comments