संत महात्माओं के सानिध्य में निगमायुक्त व निगम कर्मचारियों का किया अभिनंदन.........
संत महात्माओं के सानिध्य में निगमायुक्त व निगम कर्मचारियों का किया अभिनंदन
देवास। मां चामुंडा टेकरी पर शारदीय नवरात्रि महापर्व के दौरान मां चामुंडा टेकरी सहित पूरे नगर की कलेक्टर ऋषव गुप्ता, व पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय के मार्गदर्शन में की गई प्रशंसनीय व्यवस्थाओं के लिए मां चामुंडा सेवा समिति द्वारा बुधवार को निगम परिसर में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें स्वच्छता से जुड़े सेवकों, दरोगाओं, जल विभाग, विद्युत विभाग, पीडब्ल्यूडी विभाग, उपयुक्त डॉक्टर पुनीत शुक्ला उपयुक्त देवबाला पिपलोनिया, कार्यपालन यंत्री इंदु भारतीय, जेपी वर्मा, स्वास्थ्य अधिकारी जितेंद्र सिसोदिया जल विभाग के मुशाहिद हन्फी, कुणाल दुबे समस्त विभाग प्रमुखों का संत पूर्णानंदजी, प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की जिला संचालिका बहन प्रेमलता, गवसेवकों के सानिध्य में निगमायुक्त रजनीश कसेरा, समाजसेवी डॉक्टर डीपी श्रीवास्तव, कमल बरडिया के आतिथ्य में सभी का शाल श्रीफल मां की चुन्नी के साथ साफा बांधकर विद्वान पंडित देवी शंकर तिवारी द्वारा मंत्रोचार के साथ अभिनंदन किया।
Comments