निगम कर्मचारियों का वेतन नहीं होने पर आयुक्त ने दी जानकारी ..........

निगम कर्मचारियों का वेतन नहीं होने पर आयुक्त ने दी जानकारी


  

देवास। दीपावली के पूर्व निगम कर्मचारियों का वेतन नहीं होने पर निगम आयुक्त रजनीश कसेरा ने बताया कि सभी अधिकारी सामान्य प्रशासन विभाग के सभी कर्मचारियों का वेतन रोककर आयुक्त ने स्वास्थ्य विभाग व जलप्रदाय विभाग का वेतन दिया है। धनतेरस के एक दिन पूर्व आयुक्त ने बताया कि मेरा व हमारे तीनों उपायुक्त एवं निगम के कुछ विभाग के कर्मचारियों का वेतन नहीं हुआ है। उनका वेतन रोककर स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों का वेतन दिया गया है। कर्मचारियों के वेतन को लेकर आयुक्त ने बताया कि अधिकरी व कर्मचारियों के वेतन की व्यवस्था शीघ्र ही कर दी जाएगी साथ ही ठेकेदारों को पेमेंट दिए जाने की बात पर आयुक्त ने बताया की उच्च स्तर पर चर्चा चल रही है। जैसे ही फंड आएगा ठेकेदारों को भुगतान किया जाएगा। कुछ दिनों पूर्व कुछ ठेकेदारों को भुगतान किया गया था। जिसमें स्वास्थ्य विभाग के कचरा संग्रहण गाड़ी पर चलने वाले हेल्परों का वेतन जो ठेकेदार है उनको भुगतान पूर्व में किया गया था। ठेकेदार द्वारा हेल्पर को समय पर वेतन नहीं दिया गया है ऐसे ठेकेदारों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग के सभी सफाई मित्रों को दीपावली एडवांस के लिए 5 हजार रुपए की राशि भी दी जाना थी किंतु नगर निगम की वित्तीय स्थिति ठीक नहीं होने व कुछ विभाग के कर्मचारियों का वेतन नहीं होने से वह भी नहीं दिया जा सका है। जैसे ही व्यवस्था ठीक होगी दीपावली एडवांस व सफाई कर्मचारियों को वेतन बाद में दिया जा सकेगा। 


Comments