भाजपा प्रत्याशी ने विभिन्न वार्डों में किया जनसंपर्क, रहवासियों ने किया स्वागत.......

भाजपा ने बिना भेदभाव के सर्वांगीण विकास किया, जाति-पाति के बंधन से परे हटकर सभी वर्गों को योजनाओं का लाभ दिया : गायत्री राजे पवार



देवास। भारतीय जनता पार्टी अपने संगठन के उद्देश्य के अनुसार सर्व समाज के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास भाजपा का मूल मंत्र है। हम सरकार की योजनाओं व विकास की बात करें तो भाजपा ने बिना भेदभाव के सर्वांगीण विकास किया है। जाति-पाति के बंधन से परे हटकर सभी वर्गों को योजनाओं का लाभ दिया। विकास कार्य में भी कोई भेदभाव नहीं किया। शहर की कॉलोनियों में पक्की सडक़ें तथा नालियों का निर्माण हुआ तो हमारी सेवा बस्तियों में भी इसी प्रकार के काम हुए। उपरोक्त उद्गार भाजपा प्रत्याशी गायत्री राजे पवार ने शनिवार को वार्ड क्रमांक 20, 21 व 24 के विकास नगर, मिश्रीलाल नगर, तिलक नगर, जयश्री नगर में जनसंपर्क के दौरान व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि भाजपा ने मूलभूत सुविधाओं का लाभ समान रूप से दिया है। एक समय ऐसा था, जब आप लोगों की कॉलोनियों में कोई प्लाट लेना भी पसंद नहीं करता था। उबड़-खाबड़ सडक़ें, पानी-बिजली का अभाव, कच्ची नालियां थी, लेकिन आज परिदृश्य बदला हुआ है। शानदार सडक़ें, बिजली की चमक-दमक, बगीचों के निर्माण के साथ ही अन्य सुविधाओं का लाभ क्षेत्र की जनता को मिला है। उन्होंने कहा कि आप लोगों ने मुझ पर व मेरे परिवार पर विश्वास व्यक्त किया है। मैं आपसे अनुरोध करने आई हूं, कि 17 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव में आप मुझे अपना आशीर्वाद कमल के फूल पर बटन दबाकर प्रदान करें। मेरा लक्ष्य देवास विधानसभा का संपूर्ण विकास करना है।



करोड़ों की लागत से विकास कार्य 

वार्ड क्रमांक 20 में एक करोड़ 23 लाख 52 हजार 936 रुपए की लागत से विकास कार्य हुए हैं। इनमें एबी रोड से विकास नगर होते हुए शिखरजी धाम मुख्य मार्ग पर डामरीकरण, एबी रोड विकास नगर चौराहा से सर्विस रोड पर एमआर-3 ढांचा भवन मुख्य मार्ग तक सीसी कार्य। बगीचे की बाउंड्रीवाल सहित अन्य विकास कार्य इस वार्ड में हुए हैं। इसी प्रकार वार्ड 21 में तीन करोड़ 41 लाख 9 हजार 140 रुपए की लागत से विकास कार्य किए गए। कई कार्य पूर्ण हो चुके हैं और कुछ स्थानों पर कार्य प्रगति पर है। इनमें सीसी रोड निर्माण, डामरीकरण, बगीचा निर्माण सहित अन्य कार्य शामिल हैं। वार्ड 24 में दो करोड़ 31 लाख 2 हजार की लागत से विकास कार्य किए जा रहे हैं। इनमें कई कार्य पूर्ण हो चुके हैं। इन विकास कार्यों में सीसी रोड निर्माण, डामरीकरण, नाला निर्माण, विभिन्न गार्डनों में बाउंड्रीवॉल निर्माण सहित अन्य कार्य शामिल हैं। इन विकास कार्यों से रहवासियों को सुविधाएं मिली है।



जनसंपर्क के दौरान महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, सभापति रवि जैन, पूर्व महापौर सुभाष शर्मा, सचिन जोशी, भरत चौधरी, गणेश पटेल, धर्मेंद्रसिंह बैस, राहुल दायमा, अजय तोमर, दीपक जायसवाल, सुनील मंत्री, दिलीप शर्मा, रितु सवनेर, विनय सांगते, रामचरण पटेल, संतोष जायसवाल, प्रवीण सोलंकी, अंकित शर्मा, महेंद्र देशमुख, धर्मेंद्र पाचुनकर, श्याम दीक्षित, राजेंद्र राठौर, गोलू पटेल, दीपेश कहार, सोनू पंजाबी, भरत व्यास, ममता शर्मा, दिलीप शर्मा, सुनील दुबे सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Comments