नगर निगम में निगम आयुक्त ने की दीपावली पर महालक्ष्मी पूजा.......
नगर निगम में निगम आयुक्त ने की दीपावली पर महालक्ष्मी पूजा
देवास। दीपावली महापर्व पर आयुक्त रजनीश कसेरा ने नगर निगम में मां महालक्ष्मी की विधि विधान से पूजन कर सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दी व मिठाई भी बांटी। इस अवसर उपायुक्त वित्त पुनीत शुक्ला, कार्यपालन यंत्री नागेश वर्मा, लेखा अधिकारी दिलीप गर्ग, कार्यालय अधीक्षक अशोक उपाध्याय, सहायक यंत्री जगदीश वर्मा, इंदु प्रभा भारती, सौरभ त्रिपाठी, जितेंद्र सिसोदिया, दिनेश चौहान सहित निगम अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।
Comments