भाजपा प्रत्याशी का जनसंपर्क जारी, बालिकाओं ने उतारी आरती......

बिजली व पानी के लिए अब समस्या नहीं, विकास कार्यों का सिलसिला लगातार जारी रहेगा : गायत्री राजे पवार



देवास। भाजपा सरकार में विकास कार्यों को गति मिली है। विकास कार्यों के लिए धन की कमी नहीं है। नवीन कलेक्टर कार्यालय बन रहा है। जिला अस्पताल का कायाकल्प हुआ है। एबी रोड का चौड़ीकरण व सौंदर्यीकरण हुआ है। खेल के क्षेत्र में एबी रोड पर स्पोर्ट्स पार्क बनाए गए हैं। 



देवास विधानसभा के गांवों में सडक़ों का जाल बिछाया गया। बिजली व पानी के लिए अब समस्या नहीं है। विकास कार्यों का सिलसिला लगातार जारी रहेगा। यह उद्गार भाजपा प्रत्याशी गायत्री राजे पवार ने जनसंपर्क के दौरान व्यक्त किए। उन्होंने मंगलवार को वार्ड क्रमांक 43, 44 व 45 में जनसंपर्क किया।



इस अवसर पर स्थानीय रहवासियों ने उनका ढोल-धमाके, आतिशबाजी के साथ स्वागत किया। घर-घर से पुष्पवर्षा की। बालिकाओं ने आरती उतारी। जनसंपर्क के दौरान महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, सभापति रवि जैन, पूर्व महापौर सुभाष शर्मा, भरत चौधरी, बहादुर मुकाती, रामचरण पटेल, मंडल अध्यक्ष सचिन जोशी, अजय पंडित, विशाल रघुवंशी, महामंत्री गणेश पटेल, धर्मेंद्रसिंह बैस, नयन कानूनगो, संतोष पंचोली, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष राखी झालानी, मंडल अध्यक्ष ममता मोदी, मधु शर्मा, नीतू जाधव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल थे।

Comments