देवास से भाजपा लगातार बढ़त बनाए हुए, तीसरे राउंड में भाजपा 857 वोटो से आगे

भाजपा कांग्रेस में है कांटे की टक्कर
देवास। विधानसभा चुनाव की मतगणना आज सुबह 7 बजे से शुरू हुई। मतगणना में आए रुझानों के बाद धीरे-धीरे स्थिति साफ होती नजर आने लगी है। देवास विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी लगातार बढ़त बनाए हुए है। हालांकि कांग्रेस प्रत्याशी भी कुछ क्षेत्रों में बढ़त बनाते हुए दिखाई दे रहे है। 
        विधानसभा चुनाव को लेकर मतगणना आज सुबह 7 बजे डाक मत पत्रों से शुरू हुई। शुरुआती रुझानों में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटो की टक्कर देखी जा रही थी। ईवीएम की मतगणना शुरु होने के बाद भी कांटो की टक्कर देखी गई। सुबह करीब 10 बजे तीन राउंड की गिनती पूरी हो चुकी थी। जिसमे देवास विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी गायत्री राजे पवार 857 वोटो से आगे थी। मतगणना लगातार जारी है।

Comments