5 किमी दौड़ में लोगों ने दिया जल बचाने का संदेश
विश्व जल दिवस पर जल बचाने और सरंक्षण को लेकर हुई जागरूकता दौड़
देवास। एलएनटी कंस्ट्रक्शन नर्मदा क्षिप्रा बहुउद्देशीय परियोजना ने रविवार को विश्व जल दिवस के अवसर जल बचाने को लेकर दौड़ का आयोजन किया। साथ ही जल के उपयोग करने को लेकर जागरूक किया गया। इसको लेकर सुबह 6 बजे से जागरुकता दौड़ का आयोजन किया गया। दौड़ कलेक्टर कार्यालय से सयाजी द्वार, कैलादेवी चौराहा होते रामचंद्र नगर, बालगढ़ रोड से होकर विकासनगर पर समाप्त हुई।
दौड़ लगभग 5 किलोमीटर लंबी थी। दौड़ में एलएनटी कंस्ट्रक्शन नर्मदा क्षिप्रा बहुउद्देशीय परियोजना के परियोजना मुख्य इंदौर संभाग पार्थिभान मोहन जी, प्रशासनिक प्रबंधक विश्वजीत पात्र मुख्य, अभियंता आरएन. चक्रवर्ती, सुरक्षा अधिकारी सर्वन गोहिल सहित कंपनी के अन्य अधिकारी, कर्मचारी व सुरक्षाकर्मी को मिलाकर लगभग 110 लोगों ने भाग लिया।
इस जागरुकता दौड़ के माध्यम से कंपनी ने जल के रखरखाव व जल के उपयोग के बारे लोगों को जागरूक किया। इस अवसर पर कंपनी के परियोजना मुख्य पार्थिभान मोहन ने लोगों को संबोंधित करते हुए बताया कि जल का हमारे जीवन में बहुत महत्व है और किस तरह हम जल का संरक्षण कर सकते है। इसका सरंक्षण बहुत जरूरी है। कार्यक्रम में जल बचाव की शपथ भी दिलाई गई।
Comments