गंगा निकेतन महिला मंडल ने फाग उत्सव में खेली फूलों से होली.......
गंगा निकेतन महिला मंडल ने फाग उत्सव में खेली फूलों से होली
देवास। श्री गंगा निकेतन महिला मंडल द्वारा गंगा निकेतन कॉलोनी स्थित मंदिर परिसर में फाग उत्सव का आयोजन किया गया। प्रारंभ में राधा कृष्ण की पूजा-अर्चना की गई।
महिलाओं ने फागुन के गीत गाए। भजनों की प्रस्तुति के साथ महिलाओं ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर फूलों से होली खेली। इसके साथ ही राधा-कृष्ण का वेश धरकर बालिकाओं ने नृत्य की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में कॉलोनी की महिलाओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया।
Comments