बैजनाथ महादेव का पूजन कर भाजपा प्रत्याशी ने शुरू किया जनसंपर्क.....

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह सपना है कि भारत विश्व गुरु बने : सोलंकी


 

देवास। भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी महेंद्र सिंह सोंलकी ने बुधवार को आगर में बाबा बैजनाथ महादेव का पूजन अभिषेक कर जनसंपर्क अभियान प्रारंभ किया। जनसंपर्क के दौरान श्री सोलंकी को कार्यकर्ताओं एवं जनता जनार्दन का अपार समर्थन प्राप्त हुआ। जनसंपर्क  में आगर विधानसभा के अंतर्गत भाजपा जिलाध्यक्ष चिंतामन राठौर, विधायक मधु गेहलोत, लोकसभा प्रभारी जगदीश अग्रवाल, सह प्रभारी बहादुर सिंह मुकाती एवं सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा प्रत्याशी महेंद्र सिंह सौंलकी के जनसंपर्क का कारवां आगर ग्रामीण मंडल के गांव नरवल पहुंचा, जहां ग्रामवासियों द्वारा स्वागत किया गया। इसके बाद बिजानगरी मंडल के गांव दाबडिया, अमरपुर, गंगापुर, आम्बादेव,रणायरा केलवा में सघन जनसंपर्क किया गया। बिजानगरी मंडल में कार्यकर्ताओं की बैठक, नुक्कड़ सभा, वरिष्ठ जनों से संपर्क और संवाद का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। लोकसभा प्रत्याशी महेंद्र सोलंकी ने दोनों हाथ जोडक़र जनता जनार्दन का अभिवादन करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह सपना है कि भारत विश्व गुरु बने। इसके लिए भारतीय जनता पार्टी के चुनाव चिन्ह कमल के लिए कार्य करें। मैं आपकी आशा और आकांक्षा को पूरा करने में जी जान लगाकर मेहनत करूंगा। जनसंपर्क के दौरान ग्रामीणजनो द्वारा भारत माता की जय, नरेंद्र मोदी जिंदाबाद, महेंद्र सिंह सोलंकी जिंदाबाद के नारे लगातार लगाए जाते रहे। भाजपा जिलाध्यक्ष चिंतामन राठौर ने कहा कि जनकल्याण की सभी योजनाएं चलती रहे और भारत प्रगति के पथ पर निरंतर आगे बढ़ता रहे, इसके लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी महेंद्र सिंह सौंलकी को रिकॉर्ड मतों से विजय बनाएं। आगर विधानसभा के विधायक मधु गेहलोत ने कहा कि अब तो जनता जनार्दन के साथ-साथ विपक्षी भी भाजपा की जीत तय मान कर चल रहे हैं। क्योंकि भारत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्व की महाशक्ति बनाना है। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी महेश शर्मा तनोडिया ने बताया कि लोकसभा प्रत्याशी ख्याति प्राप्त सांसद महेंद्रसिंह सोलंकी के काफिले को जगह-जगह रोक कर लोगों ने पुष्प की वर्षा करते हुए माल्यार्पण कर व कलश दिखाकर स्वागत कर रहे हैं। इस अवसर पर प्रमुख रूप से यात्रा प्रभारी गोविंद सिंह बरखेडी, जिला महामंत्री कैलाश कुंभकार ओम मालवीय,भेरुसिंह चौहान, वरिष्ठ भाजपा नेता श्याम सिंह परिहार, अनिल मंडावरा, मंडल अध्यक्ष कालुसिंह चौहान, सुरज सिंह परिहार, प्रेम यादव, मनीष सौंलकी,राजेश यादव, दिनेश परमार,पुर्व विधायक लालजीराम मालवीय,निलेश पटेल, जितेन्द्र सिंह चौहान,राजा ठाकुर, डॉ मोहनलाल मकवाना, मुकेश केलकर,लालसिंह राजपूत,बाबुलाल बिजापारी, सुरेश बैरागी, रामप्रसाद मेवाडा, भगतसिंह आर्य,कमलसिंह सहित सैकड़ो कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे। जन सम्पर्क में दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर स्वागत किया गया।


 

कल यहां रहेगा जनसंपर्क  

शाजापुर मां राजराजेश्वरी माता के दर्शन पूजन उपरांत ग्रामीण क्षेत्र के ग्राम मूलीखेड़ी प्रात: 9 बजे 9.30 पर कांजाखेड़ा सभा, 10 बरवाल, 10.30 भीलवाड़ीया, 11 टुकराना, 11.30 हीरपुर बज्जा, 12 हीरपुर टेका, 1.30 लखमणखेड़ी जोड़, 1.45 जाईहेड़ा, 2 बाईहेड़ा, 2.30, छापीहेड़ा 3, बावलियाखेड़ी जोड़, 3.15 टिमाईचीजोड, 3.30 गोपचौहान महाराज मंदिर 4  सतगांव सभा, 4.30 नारायणगांव सभा, 5 हरणगांव शंकर खेड़ा सभा, 5.30 भदोनी, 6 रामपुर गुर्जर, 6.30 पतोली गिरवर, 7 शाजापुर नगर कवि सम्मेलन रहेगा।


Comments