शहीद भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर प्रत्याशी सोलंकी ने किया हर-घर संपर्क

वार्ड 30 व 32 में श्रीराम जन्मोत्सव, रामनवमी पर्व की शुभकामनाएं देते हुए पत्रक वितरण किए  

देवास। चैत्र नवरात्र की दुर्गाष्टमी के दिन भाजपा कार्यकर्ताओं एवं लोकसभा क्षेत्र से लोकप्रिय प्रत्याशी महेंद्र सिंह सोलंकी द्वारा जनसंपर्क किया। भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा शाम 5 बजे गजरा गियर्स चौराहे स्थित शाहिदो की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर वार्ड क्रमांक 30 व 32 में श्रीराम जन्मोत्सव, रामनवमी पर्व की शुभकामनाएं देते हुए व रामलला की जयकार करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सांसद प्रत्याशी श्री सोलंकी की ओर से राम-राम कर पत्रक वितरण करते हुए घर-घर संपर्क किया। भाजपा प्रत्याशी श्री सोलंकी ने लोकसभा क्षेत्र की आष्टा विधानसभा के कोठरी मंडल, शाजापुर, हाटपीपल्या के बरोठा मंडल, ग्राम सन्नोड, सोनकच्छ ग्रामीण मंडल के ग्राम बाबई, कालापीपल विधानसभा के ग्राम नांदनी में स्थानीय नेताओं, कार्यकर्ताओं के साथ जनसंपर्क किया। 

 

देवास में हर घर सम्पर्क, घर-घर संपर्क अभियान के दौरान सांसद श्री महेंद्र सोलंकी की पत्नी प्रिर्ति सोलंकी, पार्षद ऋतु सवनेर, सरोज बाला मालवीय, मिथिलेश बुंदेला, रश्मि पांडेकर, कोकिला सालुंके, मेघा शर्मा, राजकुमार चौधरी, आशा सोलंकी, सीताबाई, राजुबाई भाजपा नेता महेश चौहान, पार्षद अजय तोमर, शितल गेहलोत, विजय जाट, भूपेश ठाकुर, प्रवीण वर्मा, निलेश वर्मा, रामदयाल यादव, पंकज वर्मा, शंभू अग्रवाल, शेखर कौशल, मनोज गर्ग, लक्की मक्कड़, रितेश उपाध्याय, शुभम पंवार, गोपाल खत्री, शुभम जाधव, जयेश पडिय़ार, अतुल शर्मा, सुभाष मंडलोई, सोनू परमार, प्रतीक सोलंकी, गोलू प्रजापत, आशीष दवे, विशाल शर्मा, अनूज शर्मा, शशांक शर्मा, धर्मेश जोशी, योगेश शर्मा, मोहन दरबार, दीपक पवार, सत्यनारायण संघवी, नरेंद्र मालवीय, हुकम सिंह सिसोदिया, शैलेंद्र चावला, हितेश राठौर, संदीप चावडा, सचिन प्रजापति सहित सैकडो कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 

Comments