1 लाख पार होने के माता टेकरी पहुंचे सांसद प्रत्याशी....
आज का दिन ऐतिहासिक है : सांसद प्रत्याशी
देवास। भाजपा की लगातार बढ़त के बाद प्रत्याशी महेंद्र सिंह सोलंकी देव दर्शन करने पहुंचे। उन्होंने माता टेकरी पहुंचकर मां तुलजा व चामुण्डा के दर्शन किए। भाजपा के सांसद प्रत्याशी महेंद्र सिंह सोलंकी बढ़त बनाये हुए है। देवास शाजापुर संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस के राजेन्द्र मालवीय को पीछे छोड़ते हुए 1 लाख 28 हजार 424 मतों से आगे चल रहे है। सांसद प्रत्याशी महेंद्र सिंह सोलंकी ने कहा की आज का दिन देश के लिए ऐतिहासिक है। मुझे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की टीम में काम करने का पुनः मौका मिला है। मैं देवास शाजापुर लोकसभा सीट के सभी मतदाताओं का आभार प्रकट करता हूं।
Comments