बीएनपी केन्द्रीय विद्यालय में मतगणना की हुई शुरुआत.....

भाजपा लगातार बढ़त पर आठवें राउंड में 66 हजार से अधिक वोटों से आगे

देवास। बीएनपी स्थित केन्द्रीय विद्यालय में मतगणना का दौर शुरु हो चुका है। शुरुआती रुझान की बात करे तो देवास-शाजापुर संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी महेन्द्र सिंह सोलंकी आगे चल रहे थे। राउंड दर राउंड के चलते आठवें राउंड के बाद 66 हजार 154 वोटों से आगे चल रहे है। मतगणना स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने पुख्ता इंतजाम किए है। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए देवास शाजापुर संसदीय क्षेत्र से आठ प्रत्याशी मैदान में हैं। राजनीतिक जानकारों की माने तो इस सीट पर मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच ही है। लेकिन यहाँ भी नोटा को 1 हजार 721 वोट आठवें राउंड तक मिल चुके थे।

Comments