महिला मंडल ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया
महिला मंडल ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया
देवास। भगवान भोलेनाथ की उपासना के महापर्व श्रावण मास में सिद्धेश्वर महादेव मंदिर महिला मंडल अलकापुरी द्वारा महादेव का सहस्रधारा जलाभिषेक किया गया। पश्चात सिद्धेश्वर महादेव का आकर्षक श्रंगार किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रवि जैन, सभापति, नगर पालिक निगम के करकमलों से आरती संपन्न हुई। पण्डित अजय चौबे व सहयोगियों के सानिध्य में लगभग 4 घंटे चले इस अभिषेक में समस्त कालोनीवासी सम्मिलित हुए।
Comments