महिला पर जीजा ने धारदार हथियार से किया प्राणघातक हमला, आरोपी पुलिस गिरफ्त में
पारिवारिक विवाद के कारण किया था हमला, महिला अमलतास अस्पताल में उपचारत
देवास। शहर के रामनगर एक्सटेंशन के समीप तिलक नगर में एक महिला को उसकी छोटी बहन के पति जीजा ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। महिला को गंभीर अवस्था में जिला चिकित्सालय लेकर आए जहां प्राथमिक उपचार कर उसे अमलतास अस्पताल लेकर गए जहां उसका उपचार जारी है। आरोपी को आसपास के लोगो ने पकडक़र पुलिस को सौंप दिया था।
जानकारी के अनुसार उर्मिलादास पति राजेश्वरदास निवासी तिलक नगर को उर्मिला की बहन के पति गौतमदास ने आज सुबह उर्मिला के घर पहुंचकर धारदार हथियार से हमला कर दिया। उर्मिला को गंभीर अवस्था में जिला चिकित्सालय लेकर आए वहा से अमलतास अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर सीएसपी दिशेष अग्रवाल सिविल लाइन थाना प्रभारी ओपी अहीर सहित पुलिस बल पहुंचा था।
आरोपी जीजा को पुलिस ने गिरफ्त में ले लिया था। आरोपी ने पुलिस को बताया की वह उर्मिला के घर से करीब 1 किमी दूर रहता है। उर्मिला के मकान मालिक ने बताया की वह ऊपर थे, नीचे जोर जोर से चिल्लाने की आवाज आ रही थी। नीचे जाकर देखा तो महिला को उसके रिश्तेदार ने मारा वह भाग रहा था उसे आसपास के लोगो ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया था। उन्होंने बताया की महिला सिविल लाइन चौराहे स्थित दांत के अस्पताल में कार्य करती है। महिला के दो बच्चे है। सीएसपी दिशेष अग्रवाल ने बताया की पारिवारिक विवाद के चलते उसने उर्मिला पर हमला किया था। पुलिस ने बीएनएस की धारा 109 के तहत आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
Comments