सहायक शिक्षिका अर्चना व्यास की सेवानिवृत्ति पर दी विदाई

सहायक शिक्षिका अर्चना व्यास की सेवानिवृत्ति पर दी विदाई

देवास। महारानी चिमना बाई शासकीय माध्यमिक विद्यालय की शिक्षिका अर्चना राजेंद्र व्यास की सेवानिवृत्ति पर आयोजित बधाई समारोह में विद्यालय परिवार सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी जनप्रतिनिधि समाजसेवी व विद्यार्थियों ने बधाई देते हुए सम्मान किया। आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष बहादुर मुकाती, वार्ड पार्षद आलोक साहू, जिला शिक्षा अधिकारी राजेंद्र भारती, जिला शिक्षा केंद्र परियोजना अधिकारी अजय मिश्रा, ब्लॉक एजुकेशन अधिकारी अजय सोलंकी, संकुल प्राचार्य रुचि व्यास, वरिष्ठ पत्रकार चेतन उपाध्याय के रूप में उपस्थित थे। अतिथियों का स्वागत विद्यालय की प्रधान अध्यापिका श्रीमती अंजना तिवारी ने किया तथा श्रीमती व्यास के कर्तव्य एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। सम्मान पत्र का वाचन विद्यालय की वार्षिक शिक्षा सीमा पांडे ने किया। अतिथियों ने अर्चना व्यास के श्रेष्ठ शिक्षकीय दायित्व व विद्यालय के सर्वांगीण विकास हेतु किए गए उल्लेखनीय कार्य की प्रशंसा की। इस अवसर पर संकुल प्राचार्य ने श्रीमती व्यास को सेवानिवृत्ति पत्र सौंपा। इस अवसर पर जन शिक्षक सुरेंद्र सिंह राठौड़ निशा राठौर महेश मिश्रा ठाकुर अजय सिंह परिहार हरिओम तिवारी, पत्रकार अमित व्यास, परिजन सहित विद्यालय परिवार की वर्तमान व सह साथी रही सेवानिवृत्ति शिक्षिकाएं उपस्थित थी। समारोह का संचालन शिक्षिका बाली धोटे वाचन ने किया आभार अंजना तिवारी ने माना।


Comments