"बढ़ते लव-जिहाद को लेकर होना चाहिए सचेत भारत" विषय पर व्याख्यान 28 मई को
-लव जिहाद पर काजल हिंदुस्तानी व वीर सावरकर की जीवनी पर डॉ प्रदीप त्रिापठी देंगे व्याख्यान
देवास। वीर सावरकर जी की 300 वीं जयंती पर देशभर में विशेष बढ़ते लव जिहाद को लेकर होना चाहिए सचेत भारत विषय पर व्याख्यान का आयोजन 28 मई को होना है। आयोजन को लेकर संस्था जन चेतना ने प्रेसवार्ता होटल रामाश्रय में की। संस्था संयोजक अजय तोमर ने बताया कि हमारी संस्था वर्ष भर विभिन्न धार्मिक आयोजन करती रहती है। इसी कड़ी में देश में बढ़ रहे लव जिहादियों से कैसे निपटा जाए व समाज को कैसे जागरुक करे इसको लेकर व्याख्यान होना है। प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से उपस्थित समाजसेवी मिथलेश सोनी, पार्षद ऋतु सवनेर, खुशबू वर्मा, उषा खत्री, श्रेया चौबे, श्रेया डोगरा, अल्पना तोमर ने पत्रकारों को बढ़ते लव जिहाद के विषय पर चर्चा कर अपने विचार साझा किए।
आयोजन का मुख्य उद्देश्य सचेत भारत अभियान को मजबूत करने के लिए रणनीति तैयार करना, लोगों को लव जिहाद के बारे में जागरुक करने के लिए अभियान चलाना व लोगों को लव जिहाद के बारे में जागरुक कर इसके प्रभावों से बचाना है। मिथलेश सोनी ने बताया कि लव जिहाद पर 28 मई को सायं 5 बजे रामाश्रय पैराडाइज, वीर सावरकर चौराहा, विकास नगर पर होने वाले व्याख्यान में काजल हिंदुस्तानी, गुजरात का व्याख्यान होगा। डॉ. प्रदीप त्रिपाठी भोपाल द्वारा वीर सावरकर की जीवनी के बारे में बताएंगे। राजश्री जोशी उज्जैन द्वारा लोकमाता देवी अहिल्या के 300 वीं जन्म शताब्दी वर्ष पर व्याख्यान दिया जाएगा। प्रेसवार्ता का संचालन साक्षी शर्मा ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी, भाजपा जिलाध्यक्ष रायसिंह सेंधव, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, पूर्व देविप्रा अध्यक्ष राजेश यादव सहित समस्त पार्षद व गणमान्य जन शामिल होंगे। संस्था ने नगर सहित जिलेभर के नागरिकों से अधिक से परिवार सहित अधिक संख्या में उपस्थित होकर लव जिहाद पर आयोजित व्याख्यान का श्रवण करने की अपील की है।
Comments