कलेक्टर ने जेल में गौशाला का लोकार्पण कर जेल का किया निरीक्षण.......!

-कैदियों से कहा : जेल सुधार ग्रह है, यहां से बेहतर इंसान बनकर जाए : कलेक्टर 
-कैदियों से मिलने आए परिजनों ने बनाई थी रील, सख्ती से कार्रवाई होगी : जेल अधीक्षक 

देवास। कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने जेल परिसर में बनाई गई नवीन गोविंद गोपाल आदर्श गोशाला का लोकार्पण व जिला जेल का निरीक्षण किया। गोशाला लोकार्पण के दौरान कलेक्टर ने गौमाता व गोवंश की पूजा की। उन्होंने कुट्टी मशीन का लोकार्पण भी किया। इस दौरान जिला जेल अधीक्षक हिमानी मनवारे, जेल उप अधीक्षक अनिल दुबे सहित अन्य जिला जेल के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने जेल में निरीक्षण के दौरान मुलाकात पंजीयन कक्ष, स्थापना शाखा, वारंट शाखा, कंट्रोल रुम व निर्वाह शाखा, मुलाकात कक्ष, अष्टकोण कार्यालय, लाइब्रेरी, बंदी ग्रह वार्ड,  संगीत भवन, रसोई घर, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष का निरीक्षण किया। उन्होनें कहा कि जेल में बहुत ही सुंदर गौशाला का निर्माण किया है। गौसेवा के लिए सुंदर प्रयास किए हैं। इसके लिए जेल अधीक्षक व जेल के सभी अधिकारी-कर्मचारियों को बहुत-बहुत बधाई। 

यहां पर निर्मित हो रहे कंडो का उपयोग शमशान में किया जा सकता है, जिससे जेल की आय में वृद्धि हो सकती है। जेल में बंदियों के लिए अच्छी व्यवस्था है। कलेक्टर ने कैदियों से चर्चा भी कि उन्होनें कैदियों को संबोधित करते हुए कहा कि जेल सुधार ग्रह है, यहां से बेहतर इंसान बनकर जाए। जेल में अच्छा काम हो रहा है। उन्होनें कहा कि हमें जेल परिसर में रील बनने की शिकायत मिली है उसके संबंध में व्यवस्था देखी है, इसके लिए जेल अधीक्षक को निर्देश दिए हैं।

गौशाला लोकार्पण के दौरान जेल अधीक्षक हिमानी मनवारे ने बताया कि वह जब देवास जेल में अधीक्षक के पद पर आई थी उस दौरान छोटी गौशाला थी, यहां पर 200 से अधिक गाय हैं। उन्होनें बताया कि उनके गुरु पंडित कमलकिशोर नागर की प्रेरणा से जेल में गौशाला का निर्माण किया। 

गौशाला में गोबर से जैविक खाद बनाई जा रही है, प्रतिदिन लगभग 50 किलो कंडे व हवन के कंडे बनाये जा रहे है। आज कलेक्टर यहां पहुंचे थे उन्हें बहुत अच्छा लगा। जेल परिसर में रील बनने की शिकायत के बारे में कहा कि मैंने वह रील देखी है बाहर से जो परिजन जेल के कैदियों से मिलने आते हैं उन्होनें रील बनाई है। रील किसने बनाई और किसकी बनी है, यह मामला देखकर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। 


Comments