हरियाली अमावस्या पर नवांकुर सखी हरियाली का किया शुभारंभ.......!

-मप्र जन अभियान परिषद के सदस्यों ने नवांकुर सखियों को पौधे वितरित किए.......!

देवास। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव अध्यक्ष व जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष मोहन नागर के मार्गदर्शन में नवांकुर सखी हरियाली यात्रा हरियाली अमवस्या के दिन शुभारंभ ग्राम खटांबा और राजोदा में किया गया। जिले के समस्त विकासखण्डो में सेक्टर स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। इसी क्रम में आज हरियाली अमावस्या के पावन पर्व पर मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद,  देवास ब्लॉक के ग्राम राजोदा में अतिथियों द्वारा महाकाल भगवान, मां सरस्वती का  पूजन करके नवांकुर सखी-हरियाली यात्रा का शुभारंभ  कलश यात्रा, बेलपत्र बीज व पौधे वितरण और एक एक पेड़ मां के नाम अभियान में पौधारोपण किया गया। 


   कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. सुश्री सुनीता गुप्ता टास्क मैनेजर मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद, अजीता परमार शासकीय निकाय सदस्य जन अभियान परिषद एवं संभाग समन्वयक शिव प्रसाद मालवीय, जिला समन्वयक सचिन शिम्पी, भाजपा मंडल अध्यक्ष रविन्द्र सिंह भाटी, राजोदा दीपक सिंह ठाकुर की उपस्थिति में आयोजित हुआ। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य हरियाली अमावस्या के मौके पर नवांकुर सखियों को बेलपत्र सहित अन्य प्रजातियों के पौधे वितरण करके पर्यावरण के प्रति जागरुक करना था। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ सुनीता गुप्ता ने बताया कि यह नवांकुर सखी कार्यक्रम मध्य प्रदेश के 313 विकासखंड में चल रहा है और इसका उद्देश्य है हमारा प्रदेश हरा भरा प्रदेश हो जिसमें नवांकुर सखी की भूमिका मुख्य होनी चाहिए। एक पेड़ मां के नाम अभियान के महत्व को बताया गया विशेष अतिथि अजीत परमार ने बीजारोपण से पौधे की नर्सरी तैयार करके किस प्रकार से पर्यावरण के प्रति जागरूकता ला सकते है अंत में संभाग समन्वयक शिव प्रसाद मालवीय द्वारा बताया गया कि किस प्रकार एक पौधे को बड़ा करने में वही सुखद अनुभव होता है जो सुखद अनुभव घर में बच्चे को बड़ा करने में होता है।  

    कार्यक्रम में जन अभियान परिषद के कार्यकर्ता देवेंद्र भंडारी पूजा बैरागी, नीलम चौहान, धर्मेंद्र सिंह राजपूत, नीरज बैरागी, रविन्द्र सिंह, प्रतिभा ठाकुर, प्रगति कुंडल, पंकज प्रधान, पलक आदि उपस्थित थे एवं संस्था संकल्प कायाकल्प द्वारा कार्यक्रम में सहयोग किया गया। कार्यक्रम का संचालन केपी सिंह राजपूत द्वारा व आभार ब्लॉक समन्वयक नीलम सोनी द्वारा व्यक्त किया गया। इसी क्रम में विकासखण्ड बागली, सोनकच्छ, टोंकखुर्द, में कन्नौद, खातेगॉव के सेक्टर स्तर पर कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किये गये जिसमे जन प्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।


Comments